अनिल सिंह
Pawan Singh Twitt
पवन सिंह के लिए उम्मीदवारी की घोषणा से वो और उनके फैंस काफी खुश थे, लेकिन अचानक उन्होंने चुनाव लड़ने से मना क्यों किया।
पवन सिंह के चुनाव लड़ने से मना करने की खबर पर सोशल मीडिया पर लोग तेजी से अपनी राय दे रहे हैं।
कांग्रेस लीडर सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि महिलाओं के प्रति उनके आचरण पर आक्रोश की वजह से बीजेपी ने फैसला बदला और पवन से मना करवाया गया।
अरुण निगम नाम के यूजर ने लिखा है पवन के वायरल वीडियो की वजह से बंगाल की महिलाओं में आक्रोश की वजह से बीजेपी ने ये कदम उठाया है।
जीतू राजोरिया नाम के यूजर ने लिखा की पवन सिंह का जितने का चांस काफी कम है ऐसे में ये फैसला लिया गया है।
सोशल मीडिया पर लगातार ये सवाल भी पूछा जा रहा है कि उम्मीदवारी मिलने के बाद पवन सिंह काफी खुश और उत्साहित थे तो आखिर ऐसा क्या हुआ जो निर्णय बदल लिया।
Shatrughna Sinha
पवन सिंह के चुनाव लड़ने से मना करने का कारण जो भी रहा हो लेकिन ये साफ़ है कि इस फैसले से बीजेपी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फजीहत हुई है।