संदीप पांडे
कपल ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की है।
दोनों की सगाई में उनके परिवारवाले और खास दोस्त भी मौजूद थे।
जिसके बाद एक्ट्रेस मंगेतर राघव के साथ गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेने पहुंची थीं।
जिसकी अनसीन तस्वीरों को अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
तस्वीरों में कपल गुरुद्वारे में बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की तस्वीरों के साथ पोस्ट में मंगेतर राघव चड्ढा को भी टैग किया है।
परिणीति ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा, “अरदास • अकाल तख्त साहिब के इकलौते जत्थेदार, सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। हमारी सगाई में उनकी पवित्र उपस्थिति का मतलब हमारे लिए सब कुछ था।”