मनोज पांडे
गूगल पे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब यूपीआई पेमेंट करना और भी आसान हो गया है। Google Pay यूजर्स को अब UPI पेमेंट करने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है।
अब यूजर्स को यूपीआई एक्टिवेट करने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है। यूज़र्स अपने आधार नंबर का उपयोग करके यूपीआई पेमेंट रजिस्टर्ड कर सकते हैं।
Google Pay यूजर्स के लिए एक और सुविधा शुरू की गई है। गूगल पेन ने एक नया 'आधार ऑथेंटिकेशन यूपीआई' फीचर लॉन्च किया है। अब आप आधार कार्ड वेरीफाई के साथ पेमेंट कर सकते हैं।
ऐसे करें एक्टिवेट आधार नंबर से यूपीआई सेवा को एक्टिव करने के लिए यूज़र्स के पास आपके बैंक खाते से जुड़ा एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
File Photo
इसके बाद यूजर को वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी डालना होगा, जो आपके बैंक को प्रमाणित करेगा।
इसके बाद आपका यूपीआई पेमेंट एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद यूजर्स को यूपीआई पिन डालना होगा।
एक बार यूपीआई एक्टिव हो जाने के बाद, यूज़र्स आसानी से लेन-देन कर सकेंगे। आप पेमेंट और बैलेंस भी चेक कर सकते हैं।