डायबिटीज ही नहीं स्ट्रेस को कंट्रोल करने में पान के पत्ते हैं रामबाण, जानें लाजवाब फ़ायदे

वैष्णवी वंजारी

खांसी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसे सांस की बीमारी के इलाज के लिए पान के पत्तों का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। पत्तियों में पाए जाने वाले कंपाउंड कंजेशन को दूर करने और सांस लेने में सुधार करने में मदद करते है।

Image-Twitter

मसूड़ों में सूजन या गांठ जैसी कोई समस्या हो, तो ऐसे व्यक्ति को पान की पत्तियां चबानी चाहिए। इन पत्तियों में पाए जाने वाले तत्व मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं और मसूड़ों में उभरी हुई गांठों को भी ठीक करते है।

Image-Twitter

एक्सपर्ट्स की मानें तो पान के पत्ते चबाने से तनाव और एंग्जाइटी से राहत मिलती है। यह शरीर और दिमाग को आराम देता है और पान के पत्तों में पाए जाने वाले फेनोलिक कंपाउंड शरीर से कार्बनिक यौगिक कैटेकोल माइन को छोड़ते है।

Image-Twitter

पान के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट का पावर हाउस माने जाते हैं। ये शरीर में पीएच लेवल को सामान्य रखते हैं। इसे खाने से पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

Image-Twitter

खासतौर से कब्ज की शिकायत में इसका सेवन लाभकारी रहता है। पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए पान के पत्तों को कुचलकर पानी में ओवरनाइट सोक कर लें। सुबह उठकर पानी को छानकर खाली पेट पिएं।

Image-Twitter

पान के पत्तों में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो शुगर की समस्या को नियंत्रित करने का काम करते है।  पान के पत्ते खून में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ने से रोकते है।

Image-Twitter

टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों को सुबह खाली पेट इसकी पत्तियां खाने से लाभ होता है।

Image-Twitter

Watch More Story

Watch More StoryWatch More Story