सुनीता पांडे
अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर अशीष विद्यार्थी ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ से शादी कर सुर्खियों में आ गए हैं।
कबीर बेदी ने जब परवीन दोसांझ से चौथी शादी की तब उनकी उम्र 70 साल की थी। उन्होंने खुद से 30 साल छोटी परवीन से शादी कर सबको सरप्राइज कर दिया था।
संजय दत्त ने 49 साल की उम्र में मान्यता दत्त से तीसरी शादी कर खूब बबाल मचाया था। मान्यता संजू बाबा से 20 साल छोटी है।
टीवी और बॉलीवुड दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने भी लगभग 48 साल उम्र में 54 साल के विवेक मेहरा से शादी की थी।
साउथ और बॉलीवुड के विलेन प्रकाश राज ने 14 साल छोटी पोनी वर्मा से दूसरी शादी रचाई। जब पोनी को उन्होंने अपना जीवनसाथी बनाया तो वह करीब 48 साल के थे।
'भुवन शोम' की नायिका सुहासिनी मुले को फेसबुक के जरिए मशहूर फिल्ममेकर सत्यजीत राय से प्यार हो गया था और उन्होंने 60 साल की उम्र में शादी कर सबको हैरान कर दिया ।