Nokia ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Nokia C22
मनोज पांडे
Nokia ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन Nokia C22 लॉन्च कर दिया है। नोकिया के इस फोन को इसी साल फरवरी के महीने में Nokia C32 के साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया था।
File Photo
Nokia की ओर से Nokia C22 स्मार्टफोन भारत में दो स्टोरेज और तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन को किफायती और परफॉर्मेंस वाला फोन बताया है।
File Photo
फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है। नोकिया के इस फोन 2जीबी रैम प्लस 64जीबी फोन की कीमत 7 हजार 999 रुपये है। 4 जीबी रैम प्लस 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 8,499 रुपये है।
File Photo
नोकिया का यह फोन चारकोल, पर्पल और सैंड कलर में उपलब्ध है। नोकिया के इस फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है
File Photo
फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4 जीबी तक रैम और एंड्रॉयड 13 गो एडिशन और 64 जीबी स्टोरेज है।
File Photo
इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
File Photo
इस फोन में 10W की चार्जिंग बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से तीन दिन तक के बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।