NIA ने कोर्ट से की मांग, यासीन मलिक को मिले मौत की सजा

सूर्यकांत तिवारी

यासीन मलिक को मौत की सजा की अपील जांच एजेंसी NIA ने दिल्ली उच्च न्यायालय से की है।

Source - Social Media

NIA का कहना है ट्रायल कोर्ट द्वारा ऐसे खूंखार आतंकवादी को मृत्युदंड नहीं देने का परिणाम न्याय का गर्भपात होगा।

Source - Social Media

एनआईए ने कहा कि आतंकवाद का कार्य समाज के खिलाफ अपराध नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के खिलाफ अपराध है।

Source - Social Media

जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक को दिल्ली की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने 2017 टेरर फंडिंग केस में उम्र कैद की सजा सुना दी है।

Source - Social Media

यासीन मलिक मूल रूप से श्रीनगर का ही रहने वाला है और उसपर 4 एयरफोर्स जवानों की हत्या समेत कई गंभीर आरोप हैं।

Source - Social Media

यासीन मलिक का नाम पूर्व में कश्मीर में हिंसा की तमाम साजिशों में शामिल रहा है।

Source - Social Media

इसके अलावा उसे 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन के प्रमुख जिम्मेदार के रूप में जाना जाता है।

Source - Social Media
Watch More Story