प्रीति शर्मा
पहले दिन सफेद रंग पहना जाता है इससे शांति और सुरक्षा का आर्शीवाद मिलता है।
दूसरे दिन लाल रंग मां ब्रह्मचारिणी का समर्पित है जो जीवन में उमंग लाता है।
नीला रंग मां चंद्रघंटा की आराधना का विशेष रंग है जो वैवाहिक सुख प्रदान करता है।
चौथे दिन हरा रंग नई शुरुआत और विकास का प्रतीक है जिससे अच्छा स्वास्थ्य मिलता है।
पांचवे दिन ग्रे पहना जाता है जो मां स्कंनदमाता की कृपा से व्यक्ति के मन को स्थिरता देता है।
नारंगी रंग पहनकर मां कात्यायनी की पूजा से साहस और आत्मबल बढ़ता है।
मां कालरात्रि की पूजा के दिन गहरा नीला रंग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
आठवें दिन गुलाबी प्रेम और नौवें दिन लाल और नारंगी जीवन में सफलता प्राप्ति का प्रतीक है।