Festival Decor: नवरात्रि के बाद भी घर में रख सकते हैं ये 10 खूबसूरत डेकोरेशन, रौनक रहेगी बरकरार

अंकिता पटेल

नवरात्रि के बाद भी सजा रहे घर

नवरात्रि की सजावट पूजा के साथ खत्म हो जाए, जरूरी नहीं। कई चीजें दशहरा और दिवाली तक भी घर की शोभा बढ़ाती हैं। शुरुआत करें तोरण से: मोतियों, कपड़े या कृत्रिम पत्तों वाला तोरण सुंदर लगता है।

नवरात्रि डेकोरेशन | Source: Pinterest

फेयरी लाइट्स

पीली या गर्म सफेद एलईडी झालरें खिड़की, बालकनी या दीवार पर लगाएँ। इनसे शाम को घर में उत्सव जैसा माहौल बनता है। बिजली की खपत कम रहती है और ये दिवाली तक भी काम आती हैं।

फेयरी लाइट्स | Source: Pinterest

दीये और टीलाइट होल्डर

पीतल या काँसे की चौड़ी उरली में पानी भरकर उसमें फूल की पंखुड़ियाँ और तैरती मोमबत्तियाँ सजाएँ। यह बैठक या प्रवेश द्वार की मेज पर बेहद आकर्षक लगती है। पंखुड़ियाँ रोज बदलते रहें।

दीये और टीलाइट होल्डर | Source: Pinterest

उरली में तैरते गेंदे और मोमबत्तियाँ

पीतल या काँसे की चौड़ी उरली में पानी भरकर उसमें फूल की पंखुड़ियाँ और तैरती मोमबत्तियाँ सजाएँ। यह बैठक या प्रवेश द्वार की मेज पर बेहद आकर्षक लगती है। पंखुड़ियाँ रोज बदलते रहें।

उरली | Source: Pinterest

कृत्रिम गेंदे की मालाएँ

असली फूल दो-तीन दिन में सूख जाते हैं, जबकि कृत्रिम गेंदे और गुलाब की मालाएँ लंबे समय तक चलती हैं। इन्हें दरवाजे, खिड़की, सीढ़ी की रेलिंग या पूजा स्थल के पास लगाएँ।

कृत्रिम गेंदे की मालाएँ | Source: Pinterest

पीतल की सजावट

पीतल के दीपक, घंटियाँ, हाथी या सजावटी कलश कम जगह में भी भारतीय परंपरा का सुंदर रंग भरते हैं। इन्हें नींबू और नमक से साफ करके चमकदार रखा जा सकता है।

पीतल की सजावट | Source: Pinterest

रीयूजेबल रंगोली

रंगोली स्टिकर, रंगीन ऐक्रेलिक या लकड़ी की रंगोली और रंगोली स्टेंसिल बार-बार इस्तेमाल हो सकते हैं। इन्हें रोज बनाने की मेहनत से बचते हुए आप दरवाजे पर सुंदर और व्यवस्थित डिजाइन सजा सकते हैं।

रीयूजेबल रंगोली | Source: Pinterest

लोककला की दीवारें

मधुबनी, वारली या पिछवाई शैली की पेंटिंग और फ्रेम दीवार को पारंपरिक और कलात्मक रूप देते हैं। बैठक की एक दीवार पर एक-दो चुनिंदा चित्र लगाएँ। यह सजावट त्योहार के बाद भी घर की शोभा बढ़ाती रहती है।

पेंटिंग | Source: Pinterest

सोफे पर सजे कढ़ाईदार कुशन

जरदोजी, शीशे के काम, बनारसी या गोटा-पट्टी वाले कुशन कवर और टेबल रनर ड्रॉइंग रूम को पारंपरिक पर शानदार रंग देते हैं। इन्हें अलग-अलग मौसम में बदला भी जा सकता है।

कढ़ाईदार कुशन | Source: Pinterest

लालटेन और पौधे

धातु या काँच की लालटेन में एलईडी मोमबत्ती रखकर बालकनी या सीढ़ी के पास सजाएँ। साथ में तुलसी या मनी प्लांट जैसे पौधे रखने से घर में ताजगी और सुकून भी आता है।

लालटेन और पौधे | Source: Pinterest

Rangoli Designs: घर की दहलीज को दें शुभ सजावट, देखिए रंगोली के 10 खूबसूरत डिजाइन

Swipe Up