प्रीति शर्मा
दुनिया का एक देश इतना छोटा है कि उसे सिर्फ दो घंटे में घूमा जा सकता है।
इस देश में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है जो बाहरी दुनिया से इसे जोड़ता है।
यह देश माइक्रोनेशिया के दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है जो 21 वर्ग किमी में फैला है।
इस देश का नाम नाऊरु है जिसे नॉरू भी कहा जाता है। यह कई द्वीपों से बना है।
यह एकलौता छोटा द्वीपीय देश है जिसकी कोई राजधानी नहीं है।
इस द्वीप को सुखद द्वीप भी कहा जाता है क्योंकि यहां लोग सुख से जिंदगी गुजारते हैं।
यह देश करीब 3000 साल पहले माइक्रोनेशिया और पॉलिनेशियन द्वारा बसाया गया था।
इस देश की मुख्य आय का स्त्रोत फास्फेट माइनिंग से होती थी।