गोरक्ष पोफली
नाना फडणवीस ने मेणवली गांव में 1770 के दशक के दौरान इस भव्य वाडे का निर्माण कराया था। यह मराठा स्थापत्य का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
वाडे का मुख्य आंगन मराठा स्थापत्य की पारंपरिक शिल्पकला की झलक पेश करता है। लकड़ी के खंभे और खुला चौक उस दौर की शाही जीवनशैली की कहानी बयां करते हैं।
वाडे की बाहरी दीवारें, बुर्ज और विशेष प्रवेश द्वार इसे किले जैसा स्वरूप देते हैं। इसका गोमुखी प्रवेश विन्यास अंदरूनी हिस्से को सीधे बाहर से दिखाई देने से रोकता था।
वाडे के अंदर लकड़ी के नक्काशीदार खंभे, मेहराब और सजावटी छतें मराठा काल की शिल्पकला की खूबसूरती दिखाती हैं।
वाडे में अलग-अलग उपयोग के लिए चौक बनाए गए थे। खुले आंगन घर के भीतर रोशनी और हवा पहुंचाने के साथ सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों के केंद्र भी थे।
वाडे के कुछ हिस्सों में मराठा शैली की भित्ति चित्रकला के नमूने देखने को मिलते हैं। इनमें फूलों, जीव-जंतुओं और पारंपरिक आकृतियों की झलक मिलती है।
मेणवली दफ्तर में मराठा शासनकाल के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात और पत्राचार रखे जाते थे। इनमें मोडी लिपि के दस्तावेज भी शामिल हैं।
ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार, वाडे में एक गुप्त बैठक कक्ष यानी खलबतखाना भी था। यहां महत्वपूर्ण और गोपनीय राजनीतिक चर्चाएं की जाती थीं।
कृष्णा नदी के किनारे बने मेणवली घाट के परिसर में भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित मंदिर हैं। इनमें मेणेश्वर मंदिर विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
वाडे के पास एक विशाल बाओबाब पेड़ मौजूद है, जिसे स्थानीय तौर पर गोरख चिंच कहा जाता है। यह इस ऐतिहासिक परिसर की एक और अनोखी पहचान है।