बैटरी का अचानक से कम होना क्या है?

सिमरन सिंह

शुरुआत यहीं से

क्या आपके फोन की बैटरी भी अचानक तेजी से गिर जाती है? पूरा चार्ज होते ही कुछ ही मिनटों में 10–20% कम हो जाता है? तो वजह सिर्फ बैटरी नहीं, कुछ और भी है…

All Source: Pinterest

बैटरी की उम्र हो चुकी है कम

हर मोबाइल बैटरी की एक लिमिट होती है, 2–3 साल बाद बैटरी की Health गिरने लगती है, जिससे % अचानक तेजी से कम होने लगता है।

Background Apps चुपचाप बैटरी खा रहे हैं

कई ऐप्स बंद होने के बाद भी लोकेशन, इंटरनेट और डेटा यूज़ करते रहते हैं, यही सबसे बड़ा कारण है बैटरी ड्रेन का।

मोबाइल ज्यादा गर्म हो रहा है?

ज्यादा Heat = ज्यादा Battery Loss, गेमिंग, चार्जिंग के समय इस्तेमाल या धूप में फोन,बैटरी % को तेजी से गिरा देता है।

कमजोर नेटवर्क भी दोषी

जहां नेटवर्क कमजोर होता है, फोन लगातार सिग्नल ढूंढता रहता है और बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है।

Fast Charging भी नुकसान पहुंचा सकती है

हर समय Fast Charger से चार्ज करना, लंबे समय में बैटरी की Capacity घटा देता है, जिससे % अचानक गिरता है।

पुराना Software या Bug

अपडेट न किया हुआ OS या किसी अपडेट का Bug, बैटरी ड्रेन की बड़ी वजह बन सकता है।

Battery Calibration बिगड़ गई है

कभी-कभी बैटरी सही होती है, लेकिन % गलत दिखाता है, इसे Battery Calibration Problem कहते हैं।

Battery बचाने के आसान उपाय

Background Apps बंद करें, Heat से बचाएं, 20–80% चार्जिंग आदत अपनाएं, Original Charger ही इस्तेमाल करें

आखिर में जरूरी बात

अगर बैटरी % बहुत तेजी से गिर रही है, तो बैटरी बदलवाना ही सही समाधान है क्योंकि खराब बैटरी नुकसान भी पहुंचा सकती है।

मोबाइल के साइड में ही क्यों होते हैं वॉल्यूम बटन?

Swipe Up