सुनीता पांडे
मशरूम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
फाइबर, पोटैशियम, विटामिन डी और प्रोटीन से भरपूर मशरूम बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है।
इसमें कम कैलोरी होती है, जो वजन कम करने में भी मदद करती है।
मशरूम की खेती देश में कई जगहों पर की जाती है, इसके औषधीय गुणों के कारण इसकी काफी मांग है।
मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फेफड़े, प्रोस्टेट और स्तन कैंसर सहित कुछ प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं।
मशरूम से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, इससे कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
मशरूम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाते हैं।
मशरूम के सेवन से माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण भी ठीक होता है।
इसमें पाए जाने वाले उच्च पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
मशरूम के सेवन से पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, अपच आदि से राहत मिलती है।
फोलिक एसिड और आयरन से भरपूर मशरूम हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
मशरूम सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।