सोनाली झा
21 जून 1987 को दिल्ली में जन्मीं मुक्ति मोहन आज इंडस्ट्री की जानी-मानी डांसर हैं।
मुक्ति मोहन आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
मुक्ति ने राजस्थान के पिलानी में पढ़ाई की। उनका बचपन बेहद संघर्षों से भरा रहा।
मुक्ति ने स्कॉलरशिप से पढ़ाई पूरी की और फिर मुंबई के सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।
रियलिटी शो ‘जरा नचके दिखा’ में मुक्ति की परफॉर्मेंस ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया।
मुक्ति ने साहेब बीवी और गैंगस्टर, कांची, थार जैसी फिल्मों में अपना शानदार अभिनय दिखाया।
चाहे रियलिटी डांस शो हो या टीवी सीरियल, मुक्ति मोहन ने हर प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाई।
मुक्ति ने साल 2024 में कुणाल ठाकुर से शादी की। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है।