सुनीता पांडे
Apple के सबसे एडवांस iPhones में से एक Apple iPhone 15, Apple iPhone 15 Pro लॉन्च होने वाला है।
Apple iPhone 15 सीरीज के लॉन्च के साथ, भारत उन पहले देशों में से एक होगा जहां नए iPhone बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Riga, Latvia - December 3, 2019: Woman holding Apple iPhone 11 Pro in hand.
भारत में टेक दिग्गज का पहला रिटेल स्टोर मुंबई के Apple BKC में अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में स्थित है।
मुकेश अंबानी के मॉल के साथ Apple के अनुबंध के अनुसार, iPhone निर्माता को पहले तीन वर्षों के लिए रिलायंस जियो मॉल को 2% रेवेन्यू शेयर का भुगतान करना होगा।
पहले तीन वर्षों के बाद रेवेन्यू शेयर का योगदान बढ़कर 2.5% हो जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple BKC ने शुरुआती दिन में 10 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की और एक महीने में स्टोर ने लगभग 25 करोड़ रुपये की बिक्री की।
इस हिसाब से मुकेश अंबानी को 42 लाख रुपये किराए के अलावा 50 लाख रुपये रेवेन्यू शेयर के रूप में लेंगे।
उम्मीद है कि Apple iPhone 15 सीरीज पहली बार Apple अनुभव के लिए बड़ी संख्या में ग्राहकों को Apple BKC की ओर आकर्षित करेगी।
नए Apple iPhone मॉडल अक्सर कंपनी की बिक्री में अच्छा खासा उछाल लाते हैं और इस बार इसका फायदा मुकेश अंबानी को भी होगा।