सुनीता पांडे
सर्दियों में अक्सर डैंड्रफ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
मार्किट में उपलब्ध उत्पादों में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ऐसे में डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं।
बालों से डैंड्रफ हटाने का सबसे असरदार उपाय है नारियल का तेल और कपूर।
इनके नियमित इस्तेमाल से बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
इनके नियमित इस्तेमाल से बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
बाल धोने से आधा घंटा पहले नारियल तेल और कपूर का मिश्रण सिर पर लगाएं।
लगभग 10 मिनट तक हलके हाथ से मालिश करें, फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
नारियल तेल और कपूर में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ की समस्या से राहत दिला सकते हैं।
बालों पर नियमित रूप से नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल करने से बालों में नेचुरल चमक आती है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।