प्रीति शर्मा
किसी भी कपल के लिए वेडिंग एनिवर्सरी बहुत ही खास पल होता है। जिसे वह उसी तरह जीना चाहते हैं जब वह पहली बार साथ आए थे।
पार्टनर को एक दूसरे से इस बात को लेकर शिकायत रहती है कि वह उनके लिए कुछ खास करें जिससे यह पल यादगार बन जाए।
अगर आप भी इस वेडिंग एनिवर्सरी पर पार्टनर को खुश करना चाहते हैं तो कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं।
पार्टनर को खुश करने के लिए सबसे जरूरी है कि उनकी पसंद को समझा जाए। उनकी पसंद के अनुसार चीजें की जाएं।
अपने पार्टनर की तारीफ कर सकते हैं। यह हर व्यक्ति को अच्छा लगता है। उनके लिए आप कविता लिख सकते हैं।
वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने पार्टनर की बातों को सुनना भी उन्हें खुश कर सकता है। यह बातें जिंदगी में काफी मायनें रखती हैं।
पार्टनर की हर छोटी बड़ी चीजों का ध्यान रखें। उन्हें समय समय पर किसी बेहतरीन जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं।
इसके अलावा एनिवर्सरी पर कैंडल लाइट डिनर एक बहुत ही बेहतरीन तरीका है जिससे पार्टनर को खुश किया जा सकता है।