प्रीति शर्मा
भारत का पूर्वोत्तर राज्य मेघालय प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा पेश करता है।
यहां पर मौजूद गुफाएं, झरने, झील, पहाड़ियां, घाटी और शानदार नजारे मन को मोह लेते हैं।
मेघालय की बेहतरीन जगह को घूमने के लिए किसी भी समय प्लान बना सकते हैं।
यहां का खूबसूरत हिल स्टेशन शिलांग घूमने के लिए बहुत ही सुंदर जगह है।
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में बसा एक छोटा सा कस्बा चेरापूंजी बहुत ही सुंदर है।
शिलांग से करीब 95 किमी दूर स्थित डॉकी मेघालय की खूबसूरत जगहों में से एक है।
गोरा हिल्स जिले में बसा वारी चोरा छुट्टियां बिताने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है।
बादलों से घिरी हुई मेघालय की इस खूबसूरत जगह को किसी भी मौसम में घूमने के लिए चुन सकते हैं।