प्रीति शर्मा
अक्सर अचानक हमारी आंख फड़कने लगती है। जिसके पीछे कई संकेत जुड़े होते हैं।
मान्यताओं के अनुसार महिलाओं की दायीं आंख फड़कना अक्सर अशुभ माना जाता है।
माना जाता है कि महिलाओं की दायीं आंख फड़कना काम में बाधा या अप्रिय खबर का संकेत है।
मान्यता है कि यह किसी परेशानी, झगड़ा या मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है।
समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर आपकी दायीं आंख फड़क रही है तो परिवार में बहस हो सकती है।
वहीं महिलाओं की बाईं आंख, पलक और आइब्रो का फड़कना शुभ माना जाता है।
इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
डॉक्टरों के अनुसार आंख फड़कने का मुख्य कारण पलकों की मांसपेशियों ऐंठन होना है।