प्रीति शर्मा
देशभर में जहां मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया जाता है तो वहीं भारत में एक मंदिर ऐसा भी है जहां पर जूते चप्पल अर्पित किए जाते हैं।
यह मंदिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है जहां पर देवी मां को चप्पल वाली माता के नाम से भी जाना जाता है।
इस मंदिर का नाम जीजाबाई माता मंदिर है। यह भोपाल के बंजारी क्षेत्र में कोलार पहाड़ियों पर मौजूद है।
भक्तों के अनुसार देवी मंदिर में चप्पल जूते दान करने से मां प्रसन्न होती है और मनोकामनाएं पूरी करती है।
इस मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को 125 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। कहा जाता है कि इसकी स्थापना करीब 25 साल पहले हुई।
इस मंदिर में देवी मां की पूजा माता की तरह नहीं बल्कि बेटी के रूप में की जाती है। उनकी एक बेटी की तरह सेवा होती है।
भक्त इस मंदिर में प्रसाद के रूप में देवी मां के लिए नई-नई चप्पल चढ़ाते हैं। यहां तक की विदेश से भी जूते भेजते हैं।
मान्यताओं के अनुसार यह एक प्रकार का समर्पण और भक्ति भाव है। चप्पल जूते सांसारिक चीजों के प्रति मोह को त्याग देने के समान है।