सुनीता पांडे
मारुति भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा वाहन बेचने वाली कंपनी में से एक है।
मारुति की नवंबर 2023 बिक्री की बात करें तो WagonR फिर से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।
नवंबर में मारुति WagonR की कुल 16,567 यूनिट्स बिकीं।
जबकि पिछले साल नवंबर 2022 में कुल 14,720 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
इस बार इसमें कुल 13% की वार्षिक वृद्धि हुई है।
बाजार में इस कार की कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
इस कार में दो पेट्रोल इंजन के अलावा सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है।
पहला, 1 लीटर पेट्रोल में इंजन 67 PS और 89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
दूसरा, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 90PS और 113Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
वहीं सीएनजी में ये 34.05km तक का माइलेज दे सकती है।
Maruti Wagon R में आपको कई दमदार फीचर्स और सेफ्टी मिलते हैं।