सुनीता पांडे
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सौंफ कैंसर, मधुमेह और हृदय रोगों से लड़ने में सहायक होता है।
सौंफ चबाने से लार में पाचन एंजाइमों की मात्रा बढ़ जाती है, जो बीपी को नियंत्रित करने में मदद करती है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सौंफ का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
सौंफ का सेवन करने से जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे अधिक खाने से बचे रहते हैं और वजन को कम कर सकते हैं।
मोटापा कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो सौंफ का सेवन कर सकते हैं।
पाचन के लिए भोजन के बाद सौंफ चबाने से खाना आसानी से पच जाएगा।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।