सिमरन सिंह
पपीते में पपेन एंजाइम होता है जो खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं और खून को साफ करते हैं।
पपीते में विटामिन A और बीटा कैरोटीन होता है, जो नजर को तेज करता है और आंखों को हेल्दी रखता है।
इसमें विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
पपीता कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और हृदय रोगों के खतरे को घटाता है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स झुर्रियों को कम करते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
पपीता कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाला फल है, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।
फाइबर की अधिकता कब्ज की समस्या को दूर करती है और आंतों को हेल्दी रखती है।