संदीप पांडे
अर्जुन का जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था।
बीती रात को अर्जुन कपूर की बर्थडे बैश में उनकी लव लेडी मलाइका अरोड़ा भी पहुंची थीं।
मलाइका व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस में नजर आईं।
मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन के बर्थडे बैश में शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' पर डांस कर समां बांध दिया।
मलाइका ने बर्थडे पार्टी में जमकर लटके-झटके लगाए।
मलाइका के इस डांस मूव्स का वीडियो नित्या अरोरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
मलाइका और अर्जुन पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।