बच्चों के लिए घर पर बनाए जाने वाले सूजी (रवा) के टेस्टी केक

सिमरन सिंह

सूजी केक रेसिपी

1 कप सूजी (रवा), 1/2 कप दही, 1/2 कप चीनी, 1/4 कप दूध, 1/4 कप तेल या घी, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर,

Image Source: Freepik

सूजी केक रेसिपी

1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस (वैकल्पिक), कटे हुए ड्राय फ्रूट्स

Image Source: Freepik

बेस तैयार करें

एक बाउल में सूजी, दही, चीनी और दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

Image Source: Freepik

मिक्स करें बेकिंग एजेंट्स

अब इसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं, तेल (या घी) और वनीला एसेंस डालकर स्मूद बैटर बनाएं।

Image Source: Freepik

कंसिस्टेंसी चेक करें

बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो न बहुत पतला। ज़रूरत लगे तो थोड़ा और दूध डालें।

Image Source: Freepik

मोल्ड तैयार करें

केक टिन या स्टील के बर्तन को ग्रीस करें और हल्का सूजी छिड़कें ताकि केक चिपके नहीं।

Image Source: Freepik

बैटर डालें और टॉपिंग करें

बैटर टिन में डालें और ऊपर से ड्राय फ्रूट्स से सजाएं।

Image Source: Freepik

बेक या स्टीम करें

प्रीहीटेड ओवन में 180°C पर 30–35 मिनट बेक करें, ओवन नहीं है तो कुकर में बिना सीटी के 40 मिनट तक धीमी आंच पर स्टीम करें।

Image Source: Freepik

तैयार है हेल्दी सूजी केक

टूथपिक डालकर चेक करें—अगर साफ निकले तो केक तैयार है, ठंडा होने के बाद स्लाइस काटें और बच्चों को सर्व करें।

Image Source: Freepik
मई 2025 में मूलांक 6 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा महीना