सिमरन सिंह
उबले हुए आलू में हरी मिर्च, धनिया, मसाले मिलाकर टिक्की बनाएं और तवे पर हल्का सेंक लें। चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
कटे हुए आलू को बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में तलें। क्रिस्पी पकोड़े मेहमानों को जरूर पसंद आएंगे।
आलू की स्टफिंग तैयार करें और ब्रेड में भरकर रोल बना लें। डीप फ्राय या एयर फ्राय कर सकते हैं।
उबले आलू काट लें, उसमें चाट मसाला, नींबू, प्याज, धनिया और मिर्च मिलाएं। झटपट बनने वाला स्ट्रीट-स्टाइल स्नैक।
मैश किए आलू में चीज़ और मसाले मिलाकर बॉल्स बनाएं, ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर तलें। बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा।
बचे हुए आटे से छोटे पराठे बेलें, आलू की मसालेदार स्टफिंग भरें और रोल करके तवा पर सेंक लें।
उबले हुए आलू को मसालों में भूनकर हल्का कुरकुरा बनाएं, ऊपर से भुजिया डालें और चाय के साथ पेश करें।
इन स्नैक्स को आप टमाटर सॉस, पुदीना चटनी या दही के साथ सर्व करें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा।