खीरा शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

सिमरन सिंह

सुपरफूड

गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडक देने वाला सुपरफूड है। इसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है।

स्किन और पाचन

यह डिटॉक्सिफाई करने के साथ-साथ स्किन और पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।

खीरे का रायता

दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा, भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाकर बनाएं ठंडा-ठंडा रायता – पेट के लिए बेहद फायदेमंद।

खीरे का जूस

खीरे को पुदीना, नींबू और काले नमक के साथ ब्लेंड करें। यह जूस बॉडी को हाइड्रेट रखता है और गर्मी से राहत देता है।

खीरे की सलाद

टमाटर, प्याज और खीरे के स्लाइस में नींबू और चाट मसाला डालकर बनाएं हेल्दी और ताजगी से भरपूर सलाद।

खीरे का फेस पैक

खीरे का रस, गुलाब जल और हल्का सा एलोवेरा मिलाकर स्किन पर लगाएं – त्वचा को ठंडक मिलेगी और टैनिंग कम होगी।

खीरे का सैंडविच

ब्रेड पर बटर लगाकर खीरे के पतले स्लाइस रखें, साथ में टमाटर और पनीर डालें – झटपट तैयार हेल्दी स्नैक!

खीरे की स्मूदी

खीरे को दही, शहद और पुदीने के साथ मिक्स करके बनाएं गाढ़ी और ठंडी स्मूदी – बच्चों को भी पसंद आएगी।

नेचुरल तरीके से बदल सकते हैं आंखों का रंग