सिमरन सिंह
सस्ता या बिना सेफ्टी फीचर वाला Power Bank ओवरहीट, शॉर्ट सर्किट और बैटरी डैमेज जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
क्यों जरूरी हैं सेफ्टी फीचर्स?
ऐसा Power Bank चुनें जिसमें Temperature Control या Overheat Protection हो। यह ज्यादा गर्म होने पर चार्जिंग को नियंत्रित या बंद कर देता है।
Temperature Control
खराब केबल या तकनीकी खराबी से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। यह फीचर स्पार्क, आग और डिवाइस के नुकसान से बचाता है।
Short Circuit Protection
फोन फुल चार्ज होने के बाद यह फीचर चार्जिंग को कंट्रोल कर देता है। इससे बैटरी की हेल्थ बेहतर रहती है और ओवरहीटिंग का खतरा कम होता है।
Overcharge Protection
जरूरत से ज्यादा करंट मिलने पर फोन की बैटरी खराब हो सकती है। यह फीचर सुरक्षित करंट बनाए रखता है।
Overcurrent Protection
अधिक वोल्टेज से स्मार्टफोन के सर्किट और बैटरी को नुकसान हो सकता है। यह फीचर सुरक्षित वोल्टेज सप्लाई सुनिश्चित करता है।
Overvoltage Protection
हमेशा BIS सर्टिफाइड, भरोसेमंद ब्रांड का Power Bank खरीदें और सेफ्टी फीचर्स की जानकारी पैकेजिंग या स्पेसिफिकेशन में जरूर चेक करें।
खरीदते समय क्या देखें?
बहुत सस्ते, बिना ब्रांड वाले या नकली Power Bank खरीदने से बचें। ऐसी डिवाइस आपकी सुरक्षा के लिए जोखिम बन सकती हैं।
ये गलती न करें
Power Bank खरीदते समय इन 4 सेफ्टी फीचर्स को जरूर चेक करें। सही चुनाव आपके फोन की बैटरी और आपकी सुरक्षा दोनों के लिए जरूरी है।
सुरक्षित Power Bank
आपके घर के ये 5 Smart Devices कर रहे हैं जासूसी?