सुनीता पांडे
लावा इंडिया ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए जानकारी दी है कि वह भारत में नया स्मार्टफोन लावा युवा 2 लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये होगी।
फिलहाल, फोन की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर इमेज को देखकर उम्मीद है कि यह नया लावा मोबाइल भारत में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के आसपास उपलब्ध हो सकता है।
Lava Yuva 2 Pro फोन एंड्रॉयड पर ऑपरेट होता है और इसमें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। Lava Yuva 2 Pro का डायमेंशन 164.50 x 76.00 x 9.00mm और वजन 204.00 ग्राम है।
फोन को Glass White, Glass Green, और Glass Lavender कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
इसे आप किसी भी Nearby Retail Outlet से या फिर Lava की ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक, इस फोन में 64GB ROM , 3GB + 3GB* RAM मिलेगी, साथ ही कई फीचर्स मिलेंगे।
फोन में सेंसर की बात की जाएं तो एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर है। लावा Yuva 2 Pro फेस अनलॉक के साथ है।