प्रीति शर्मा
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और इस बार वेलवेट फैशन वर्ल्ड में राज कर रहा है।
आजकल वेलवेट को-ऑर्ड सेट्स काफी ट्रेंड में हैं। संगीत या मेहंदी जैसे फंक्शन के लिए बेस्ट रहेगा।
एक गहरे रंग (जैसे मरून या बॉटल ग्रीन) की वेलवेट साड़ी आपको इंस्टेंट रॉयल लुक देती है।
अगर आप कंफर्ट के साथ स्टाइल चाहती हैं, तो वेलवेट अनारकली सूट बेस्ट है।
अगर आप पूरी ड्रेस वेलवेट की नहीं पहनना चाहतीं तो एक हैवी वेलवेट दुपट्टा ट्राई करें।
वेलवेट के साथ कुंदन, पोल्की या मोतियों वाली ज्वेलरी बहुत जचती है।
वेलवेट में डार्क और रिच कलर्स जैसे वाइन, नेवी ब्लू और मस्टर्ड येलो ज्यादा एलिगेंट लगते हैं।
इस शादी सीजन में आप वेलवेट के आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं।