अंकिता पटेल
रिंग्स आपके लुक में छोटा-सा बदलाव करके भी स्टाइलिश अंदाज जोड़ सकती हैं। मिनिमल बैंड से लेकर डायमंड और स्टेटमेंट रिंग तक, हर डिजाइन की अपनी खासियत है।
अगर आपको सादगी पसंद है, तो मिनिमलिस्ट रिंग एक अच्छा विकल्प हो सकती है। पतली गोल्ड बैंड, हल्की सिल्वर रिंग या छोटे स्टोन वाली डिजाइन रोजाना पहनने के लिए खूबसूरत लगती है।
एक चमकदार स्टोन वाली सॉलिटेयर रिंग क्लासिक और एलिगेंट लुक देती है। इसमें बीच का एक प्रमुख डायमंड या अन्य रत्न डिजाइन का मुख्य आकर्षण होता है।
फूलों से प्रेरित रिंग डिजाइन उन महिलाओं को पसंद आ सकती है, जिन्हें नाजुक और आकर्षक ज्वेलरी अच्छी लगती है। इसमें फूल की पंखुड़ियों जैसा मेटल वर्क, छोटे स्टोन या फ्लोरल क्लस्टर देखने को मिलते हैं।
एक ही उंगली में दो या तीन पतली रिंग्स पहनकर स्टाइलिश लुक बनाया जा सकता है। इसे स्टैकिंग रिंग स्टाइल कहा जाता है। आप प्लेन बैंड के साथ पहन सकती हैं।
अगर आप पार्टी में अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो बड़ी और आकर्षक स्टेटमेंट रिंग चुन सकती हैं। इसमें बड़ा रंगीन स्टोन, अनोखा आकार या चौड़ी डिजाइन हो सकती है।
रंगीन रत्नों वाली रिंग आपके लुक में खूबसूरत रंग जोड़ सकती है। रूबी जैसे लाल, पन्ने जैसे हरे या नीलम जैसे नीले रंग के स्टोन वाली डिजाइन अलग-अलग आउटफिट के साथ अच्छी लग सकती है।
इन्फिनिटी और नॉट डिजाइन अपनी घुमावदार आकृतियों के लिए पहचानी जाती हैं। इन्फिनिटी रिंग में अनंत के निशान जैसा पैटर्न होता है, जबकि नॉट रिंग में धातु की लकीरें गांठ जैसी आकृति बनाती हैं।
सिग्नेट रिंग में ऊपर की ओर सपाट या उभरा हुआ हिस्सा होता है, जिस पर नाम का शुरुआती अक्षर या कोई खास निशान बनवाया जा सकता है। पर्सनलाइज्ड रिंग में नाम, तारीख भी शामिल किया जा सकता है।
ओपन रिंग के दोनों सिरे पूरी तरह जुड़े हुए नहीं होते, जबकि बायपास डिजाइन में रिंग की दोनों ओर की पट्टियां एक-दूसरे के पास से घूमती हुई नजर आती हैं।