अंकिता पटेल
अगर आप हाथों को देना चाहती हैं पारंपरिक और स्टाइलिश लुक, तो हैंड मंगलसूत्र के ये 10 डिजाइन आपके काम आ सकते हैं। सिंपल चेन से लेकर मोतियों और स्टोन वाले पैटर्न तक, चुनें अपनी पसंद का डिजाइन।
काले मोतियों और गोल्डन चेन का कॉम्बिनेशन पारंपरिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है। उंगली की रिंग से कलाई के ब्रेसलेट तक जुड़ी चेन इसे खास अंदाज देती है।
अगर आपको हल्की और सादगी भरी ज्वेलरी पसंद है, तो पतली गोल्ड चेन और छोटी रिंग वाला डिजाइन चुन सकती हैं। यह ऑफिस, छोटी पार्टी और रोजमर्रा के हल्के-फुल्के लुक के साथ जंच सकता है।
फूलों की आकृति वाली रिंग और ब्रेसलेट के साथ चेन का डिजाइन हाथों को नाजुक लुक देता है। इसे साड़ी, सूट और दूसरे एथनिक आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
छोटे चमकदार स्टोन से सजा हैंड मंगलसूत्र खास मौकों पर आकर्षक दिख सकता है। स्टोन वाली रिंग और मैचिंग ब्रेसलेट का कॉम्बिनेशन फेस्टिव और पार्टी लुक को खास बना सकता है।
मोती पसंद करने वाली महिलाएं पर्ल डिटेलिंग वाला हैंड मंगलसूत्र चुन सकती हैं। छोटे मोतियों और गोल्डन फिनिश का मेल इसे सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है।
पत्तियों की आकृति वाली रिंग और ब्रेसलेट के साथ पतली चेन एक अलग अंदाज देती है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें बहुत भारी ज्वेलरी पसंद नहीं है।
महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी से प्रेरित वाती मोटिफ वाला हैंड मंगलसूत्र पारंपरिक लुक के लिए चुना जा सकता है। गोल्डन वाती डिटेलिंग और काले मोतियों का मेल इसे खास पहचान देता है।
दो पतली चेन और एक आकर्षक रिंग वाला डिजाइन हाथों को थोड़ा स्टेटमेंट लुक देता है। इसे शादी, त्योहार या पारिवारिक समारोह के लिए चुना जा सकता है।