प्रीति शर्मा
नो पेंडेंट मंगलसूत्र न केवल पहनने में हल्के होते हैं बल्कि यह हर तरह के आउटफिट्स पर खूब जंचते हैं।
इसमें काले मोतियों की चेन के बीच में एक छोटा सा हीरा या गोल्ड का मनका होता है।
यूनिक लुक के लिए गोल्ड चेन और काले मोतियों के कॉम्बिनेशन वाला डिजाइन क्लासी लुक देगा।
बिना पेंडेंट के भी भारी लुक चाहिए तो दो या तीन लेयर वाली काली मोतियों की चेन आजमाएं।
इन डिजाइंस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बहुत कम सोने में बन जाते हैं।
भारी पेंडेंट अक्सर कपड़ों में फंसते हैं लेकिन ये स्लीक डिजाइन डेली वियर के लिए आरामदायक हैं।
अगर आप डेली ऑफिस जाती हैं तो इस तरह के गोल्ड मंगलसूत्र बहुत ही क्लासी लुक देंगे।
आजकल किसी भी आउटफिट के साथ आप इस तरह के लाइटवेट मंगलसूत्र ट्राई कर सकती हैं।