सिमरन सिंह
अगर आपका लैपटॉप बार-बार चार्ज मांगता है, तो यह सिर्फ बैटरी की उम्र का नहीं बल्कि आपकी उपयोग आदतों का भी नतीजा हो सकता है। सही देखभाल से बैटरी लाइफ काफी बढ़ाई जा सकती है।
बैटरी को कभी भी 0% तक डिस्चार्ज न होने दें और 100% तक लंबे समय तक चार्ज पर न रखें। 20% से कम और 80% से ज्यादा चार्ज रखने से बचें।
हम अक्सर सोचते हैं कि 100% चार्ज रखना बेहतर है, लेकिन लगातार फुल चार्ज बैटरी की सेहत पर असर डाल सकता है।
अगर बैटरी में सूजन दिखे या बैकअप अचानक कम हो जाए, तो उसे तुरंत बदलवाएं। खराब बैटरी सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकती है।
कई ऐप्स बिना जरूरत के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और धीरे-धीरे बैटरी खत्म करते हैं। टास्क मैनेजर से अनचाहे ऐप्स बंद करें।
ज्यादा गर्मी बैटरी की उम्र घटा देती है। लैपटॉप को हार्ड सतह पर रखें और कूलिंग का ध्यान रखें।
हमेशा कंपनी का ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें। लोकल या गलत वोल्टेज वाला चार्जर बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है।
जब बैटरी कम हो, तो पावर सेवर या बैटरी सेवर मोड ऑन करें। इससे बैकअप बढ़ेगा।
लैपटॉप को लगातार चार्ज पर लगाए रखना सही नहीं। जरूरत पड़ने पर ही चार्ज करें।
बस ध्यान रखें: 20-80 नियम, ओवरहीटिंग से बचाव, बैकग्राउंड ऐप्स बंद, सही चार्जिंग आदत