मनीषा बोंदरे
महालक्ष्मी मंदिर शहर की सबसे प्रसिद्ध धार्मिक जगहों में से एक है। देवी महालक्ष्मी को समर्पित यह प्राचीन मंदिर अपनी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।
पन्हाला किला इतिहास और वास्तुकला पसंद करने वालों के लिए खास जगह है। छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़े इस किले में कई ऐतिहासिक संरचनाएं देखने को मिलती हैं।
शहर के बीचों-बीच स्थित रंकाला झील कोल्हापुर की लोकप्रिय घूमने वाली जगहों में शामिल है। शाम के समय झील के आसपास का माहौल और सूर्यास्त का नजारा खास आकर्षण रहता है।
पहाड़ी पर स्थित ज्योतिबा मंदिर कोल्हापुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। मंदिर परिसर से आसपास की पहाड़ियों और घाटी का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलता है।
न्यू पैलेस कोल्हापुर की शाही विरासत की झलक दिखाता है। महल की वास्तुकला, संग्रहालय और ऐतिहासिक वस्तुएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
हरियाली और शांत वातावरण पसंद करने वालों के लिए राधानगरी बांध एक शानदार जगह है। बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देता है।
सह्याद्रि की पहाड़ियों के बीच स्थित विशालगढ़ किला इतिहास और प्रकृति दोनों का अनुभव देता है। किले से दिखाई देने वाले पहाड़ी और हरियाली से भरे दृश्य यात्रा को खास बनाते हैं।
कोल्हापुर का गगनबावड़ा अपनी हरियाली, पहाड़ियों, घाटों और मानसून की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक होता है।
प्रकृति और वन्यजीव पसंद करने वालों के लिए दाजीपुर भैसन अभयारण्य एक खास जगह है। यह अपनी घनी हरियाली और भारतीय बाइसन समेत विभिन्न वन्यजीवों के लिए जाना जाता है।