सुनीता पांडे
ब्रिस्क वॉकिंग एक कार्डियो एक्सरसाइज है, इसे नियमित करने से कई तरह से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता है।
ब्रिस्क वॉक (Brisk walk) करने से अधिक कैलोरी बर्न करके वजन कम करने में मदद मिलती है।
ब्रिस्क वॉक दुबली मांसपेशियों को बढ़ाता है, मूड में सुधार होता है, जिससे आपको अधिक चलने की इच्छा होती है।
प्रतिदिन ब्रिस्क वॉक यानी तेज गति से चलने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
एक अध्ययन के अनुसार, सप्ताह में 5 दिन ब्रिस्क वॉक करने से हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
नियमित रूप से कार्डियो व्यायाम करने से रक्त में एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद मिलती है।
कार्डियो एक्सरसाइज जैसे ब्रिस्क वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।
इससे स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर आदि का खतरा कम होता है।
मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए कुछ देर ब्रिस्क वॉक करना फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के रोगियों के लिए नियमित रूप से ब्रिस्क वॉक करना फायदेमंद हो सकता है।
10 मिनट का ब्रिस्क वॉक तनाव से राहत दिलाने में मदद करता है, जिससे स्ट्रेस हार्मोन बर्न होने लगते हैं।
इसके नियमित अभ्यास से शरीर गठिया समेत अन्य समस्याओं से दूर रहता है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।