प्रीति शर्मा
मानसून के समय ट्रैकिंग पर जाना आजकल लोग काफी पसंद करते हैं।
लेकिन इस मौसम में ट्रैकिंग पर जाने से पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए।
बारिश में ट्रैकिंग करने जा रहे हैं तो साथ में हमेशा वाटरप्रूफ बैग कैरी करें।
मानसून में छतरी ट्रैकिंग के लिए सही नहीं है इसलिए रेनकोट सबसे अच्छा साथी है।
ट्रैकिंग के लिए वाटरप्रूफ जूते पहनें जिसकी ग्रिप मजबूत हो जिससे आपको दिक्कत न हो।
ट्रैकिंग के समय नेटवर्क नहीं मिलता है तो ऐसे में गूगल मैप को सेव करके रखें।
ट्रैकिंग पर जाने से पहले उस जगह की मौसम रिपोर्ट जरूर चेक करनी चाहिए।
अपने साथ ट्रैकिंग पर फर्स्ट ऐड किट को जरूर रखें जो आपको जरूरत के समय काम आएगा।