पुरानी पेट्रोल कार में CNG किट लगवाने से पहले जान लें ये 10 बातें, वरना होगा नुकसान

सिमरन सिंह

पुरानी कार में CNG लगवाने की सोच रहे हैं?

रुकिए! CNG किट लगवाने से पहले इन जरूरी बातों को जान लें। एक छोटी सी गलती आपकी कार के इंजन और जेब, दोनों पर भारी पड़ सकती है।

CNG Car | Source. Pinterest

CNG का बढ़ रहा क्रेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ी है। कम ईंधन खर्च और बेहतर माइलेज की वजह से लोग पुरानी पेट्रोल कार को भी CNG में कन्वर्ट करा रहे हैं।

CNG Car | Source. Pinterest

सबसे पहले इंजन चेक कराएं

CNG किट लगवाने से पहले कार के इंजन की पूरी जांच जरूरी है। अगर इंजन मोबिल ऑयल खा रहा है, स्पार्क प्लग खराब हो रहे हैं या अजीब आवाजें आ रही हैं, तो CNG किट न लगवाएं।

CNG Car | Source. Pinterest

कमजोर इंजन को हो सकता है नुकसान

CNG से चलने पर इंजन में पेट्रोल की तुलना में ज्यादा गर्मी पैदा हो सकती है। कमजोर इंजन में इससे वॉल्व, हेड गैस्केट और पिस्टन को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है।

CNG Car | Source. Pinterest

कम चलती है कार तो सोचें

अगर आपकी कार रोजाना सिर्फ 10-15 KM चलती है, तो CNG किट की लागत वसूल होने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में कन्वर्जन का आर्थिक फायदा सीमित रह सकता है।

CNG Car | Source. Pinterest

सस्ती CNG किट से रहें दूर

पैसे बचाने के चक्कर में अनधिकृत या सस्ती किट लगवाने की गलती न करें। हमेशा सरकार/RTO से मान्यता प्राप्त और कार के लिए उपयुक्त ब्रांडेड सीक्वेंशियल CNG किट चुनें।

CNG Car | Source. Pinterest

एक्सपर्ट वर्कशॉप से ही फिटिंग

CNG किट किसी अनुभवी और अधिकृत वर्कशॉप से ही लगवाएं। गलत फिटिंग से गैस लीकेज और शॉर्ट सर्किट जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

CNG Car | Source. Pinterest

RC में CNG अपडेट कराना जरूरी

किट लगवाने के बाद अपनी कार की RC में CNG Fuel Conversion की जानकारी अपडेट कराएं। साथ ही इंश्योरेंस कंपनी को भी CNG कन्वर्जन की जानकारी दें।

CNG Car | Source. Pinterest

बूट स्पेस और मेंटेनेंस का ध्यान

CNG सिलेंडर लगने से कार का बूट स्पेस काफी कम हो जाता है। इसके अलावा CNG कार में फिल्टर और स्पार्क प्लग की नियमित देखभाल जरूरी है।

CNG Car | Source. Pinterest

फैसला लेने से पहले ये जरूर सोचें

CNG किट से ईंधन खर्च कम हो सकता है, लेकिन इसके साथ कन्वर्जन लागत, मेंटेनेंस, बूट स्पेस और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपकी कार का इंजन अच्छी स्थिति में है और रोजाना पर्याप्त चलती है, तभी CNG कन्वर्जन पर विचार करें।

CNG Car | Source. Pinterest

Bluetooth बंद करने से Wi-Fi तेज हो जाता है? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Bluetooth And Wifi
Swipe Up