जानिए गर्मियों में मटके का पानी पीने के जबरदस्त फायदे

दीपिका पाल

गर्मी का मौसम

गर्मी में तापमान बढ़ने की वजह से ठंडा पानी पीना सही लगता है। हर कोई फ्रीज का ठंडा पानी पीना पसंद करते है जो सेहत के लिए हानिकारक है।

मटका का पानी

भारतीय घरों में सदियों से मटके का पानी पीने का चलन है। मटके का पानी गर्मी में सेहत के लिए अच्छा होता है।

पाचन

मटके के पानी को पीने से आपका पाचन बेहतर बनाने में मदद मिलती है यह आंतों को हेल्दी बनाता है।

गले की खराश

मटके का पानी गले के लिए सही होता है। मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व भी शरीर को प्राप्त होते हैं सर्दी- गर्मी की समस्या से राहत देते है।

अल्काइन गुण

मिट्टी में क्षारीय गुण होते हैं जो गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या को दूर रखने में मददगार हैं।

दर्द से राहत

मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द, ऐठन और सूजन की समस्या को कम करने में मददगार हैं।

मेटाबोलिज्म

नियमित रूप से मटके का पानी पीने से मेटाबोलिज्म को बढ़ावा मिलता है। इसके मिनरल्स पाचन को बेहतर करते है।

लू से बचाव

मटके का पानी शरीर में मिनरल्स और ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इससे लू नहीं लगती है।

गर्मियों में सब्जा सीड्स ड्रिंक्स पीने के फायदे