साक्षी सिंह
आडवाणी ने कराची में स्कूल सेंट पैट्रिक हाईस्कूल में पढ़ाई की है। 1944 में उन्होंने कराची के मॉडल हाईस्कूल में एक अध्यापक के तौर पर नौकरी की थी।
lk Advani Bharat Ratna
1947 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सचिव बने थे। 1970 में पहली बार आडवाणी राज्यसभा के सांसद बने थे।
आडवाणी एक फिल्म समीक्षक रह चुके हैं। उन्हें चॉकलेट, फिल्मों और क्रिकेट का बहुत शौक है।
आडवाणी ने एक किताब लिखी है जिसका नाम- 'माई कंट्री, माई लाइफ' है।
1980 में भारतीय जनता पार्टी बनने के बाद से आडवाणी ने सबसे ज्यादा समय तक पार्टी के अध्यक्ष का पद संभाला था।
सभी को चौंकाते हुए 2013 में लालकृष्ण आडवाणी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।