सुनीता पांडे
9 फरवरी 1984 को जन्मी उदिता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।
उदिता गोस्वामी का फिल्मी करियर बहुत छोटा रहा लेकिन जब तक उन्होंने फिल्में कीं, वह हमेशा चर्चा में रहीं।
उदिता गोस्वामी ने 19 साल की छोटी उम्र में साल 2003 में फिल्म 'पाप' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
उदिता ने अपनी पहली ही फिल्म में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं।
भले ही फिल्म फ्लॉप रही लेकिन एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी मिल गई।
'पाप' के बाद वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'अक्सर' और 'जहर' में नजर आईं।
इस फिल्म में इमरान और उदिता ने बोल्ड सीन देकर फिल्म इंडस्ट्री को एक नया मोड़ दिया।
जिस समय उदिता ने ऐसे बोल्ड सीन किए थे उस दौरान बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां ऐसे बोल्ड सीन करने से बचती थीं।
फिल्म 'जहर' के डायरेक्टर मोहित सूरी को फिल्म की शूटिंग के दौरान उदिता से प्यार हो गया।
दोनों ने 2005 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और इनका प्यार परवान चढ़ने लगा।
मोहित के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए उदिता ने 'अगर', 'कैसे प्यार करूं' और 'डायरी' जैसी कई असफल फिल्में की।
फिल्मों की असफलता के बाद उदिता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मोहित सूरी से शादी करने का फैसला किया और साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली।
शादी के बाद उदिता ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।