सुनीता पांडे
10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में जन्मीं मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं।
बॉलीवुड के गलियारों से राज्यसभा तक का सफर तय करने वाली इस खूबसूरत एक्ट्रेस की जिंदगी विवादों से भरी रही है।
रेखा को कई बार प्यार हुआ, लेकिन अंत में उन्हें हमेशा धोखा ही मिला।
रेखा का नाम कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ जुड़ा।
फिल्म 'सावन भादो' रेखा की पहली फिल्म थी और इसमें नवीन निश्चल एक्ट्रेस के अपोजिट नजर आए थे।
इसके बाद हर तरफ इनके अफेयर के चर्चे सुर्खियां बनने लगे।
नवीन निश्चल के बाद रेखा की जिंदगी में जितेंद्र आए, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा चल नहीं पाया।
हालांकि, रेखा के साथ अफेयर के साथ ही जीतेंद्र पहले से ही शोभा कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे।
इसके बाद रेखा तलाकशुदा विनोद मेहरा के प्यार में पड़ गई और दोनों ने कोलकाता में शादी रचा ली।
शादी के बाद जब एक्टर रेखा को लेकर घर पहुंचे तो उनकी मां ने एक्ट्रेस को घर से बाहर निकाल दिया और ये रिश्ता वहीं खत्म हो गया।
इसके बाद रेखा की जिंदगी में अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई।
जब रेखा ने मेगास्टार के साथ 10 फिल्में की और उनके ऑफ-स्क्रीन रोमांस के चर्चे सुर्खियां बनने लगे।
खबरों के मुताबिक रेखा बिग बी से सच्चे दिल से चाहा, लेकिन ये कहानी अधूरी रह गई।
कुछ सालों बाद जब रेखा और राज बब्बर फिल्मों में आए तो दोनों ने अपना अकेलापन दूर करने के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा।
कुछ समय बाद जब रेखा ने एक्टर से शादी करने का अप्रोच किया तो राज बब्बर ने साफ इनकार कर दिया।
80 के दशक में उन पर संजय दत्त को फंसाने का आरोप लगा था, जिस पर नरगिस ने उनके बारे में कई बातें कही थीं।
सच्चा प्यार नहीं मिलने पर उन्होंने शादी कर घर बसाने का फैसला किया और 1990 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली।
लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही उनके पति मुकेश ने आत्महत्या कर ली।