प्रीति शर्मा
कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी हैं जो अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं।
टी20 क्रिकेट में सभी टीम के लिए वह पहली पसंद होते हैं। टी20 लीग में पोलार्ड के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।
कीरोन पोलार्ड ने हाल ही में एक महारिकॉर्ड बनाया है और ऐसा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में अपने 900 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया है।
पोलार्ड ने यह कारनामा आईएलटी20 में डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ खेलते हुए किया है।
पोलार्ड ने वाइपर्स के खिलाफ अपनी पारी में 23 गेंदों में 36 रन बनाए हैं। जिसमें दो चौके और तीन छक्के जड़े।
पोलार्ड के तीन छक्कों ने उन्हें महारिकॉर्ड बनाने में मदद की। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना मुश्किल है।
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के नाम दर्ज है।