प्रीति शर्मा
खुशी कपूर ने अपने लेटेस्ट फोटो पोस्ट से सभी का ध्यान खींच लिया है।
एक्ट्रेस ने फ्लोरल डिजाइन साड़ी कैरी की है जो बहुत खूबसूरत है।
दोस्त की शादी में उनका यह खूबसूरत साड़ी लुक देख फैंस मुरीद हो गए हैं।
तस्वीरों में खुशी बला की खूबसूरत लग रही हैं जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस डिजाइनर साड़ी को फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने अलग-अलग पोज भी दिए।
पेस्टल नेट साड़ी पर बारीक कारीगरी की गई है। साथ ही उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पेयर किया है।
साड़ी के साथ ही ब्लाउज भी काफी स्टाइलिश लग रहा है जिसमें मोतियों की लटकन है।
खुशी के हेयर स्टाइल से लेकर ज्वेलरी तक बिल्कुल परफेक्ट है जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।