सुनीता पांडे
2024 Kawasaki Eliminator 500 आधुनिक स्टाइल के साथ एक क्लासिक क्रूजर के रूप में आएगा।
इसका लो-स्लंग डिज़ाइन और कम्फर्टेबल है, बाइक में एक गोल LED हेडलैंप, एक्सपोज़्ड फ्रेम और ऑल-ब्लैक घटक भी हैं।
क्रूजर में स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, फ्यूल गेज, गियर पोजिशन इंडिकेटर और 2 ट्रिप मीटर भी दिए गए हैं।
इसमें कॉल और नोटिफिकेशन के साथ कावासाकी राइडोलॉजी ऐप के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है।
इसमें फ्रंट में 41 mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं।
ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को डुअल-चैनल एबीएस के साथ 310 मिमी सेमी-फ्लोटिंग फ्रंट डिस्क और पीछे 220 मिमी डिस्क द्वारा बढ़ाया गया है।
बाइक के फ्रंट में 130/70/R18 टायर और रियर में 150/80R16 टायर है, जो दस-स्पोक अलॉय व्हील से लैस है।
नई Kawasaki Eliminator को पावर देने के लिए निंजा 400 से लिया गया 451 cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।
यह यूनिट 9,000 RPM पर 44 bhp की पावर और 6,000 RPM पर 46 Nm का पीक टॉर्क विकसित करती है।
मोटर को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और यह असिस्ट और स्लिप्ड क्लच के साथ भी आता है।