Mehendi Design: करवा चौथ का लुक बनाना है खास? देखें मेहंदी के ये 10 खूबसूरत डिजाइन

अंकिता पटेल

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार में मेहंदी का खास महत्व होता है। अगर इस बार आप अपने हाथों को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो मेहंदी के ये 10 डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

ट्रेडिशनल ब्राइडल मेहंदी

अगर आपको भरे हुए हाथों वाली पारंपरिक मेहंदी पसंद है, तो ब्राइडल स्टाइल चुन सकती हैं। इसमें बारीक फूल-पत्तियां, मोर, जालीदार पैटर्न और घुमावदार आकृतियां बनाई जाती हैं।

ब्राइडल मेहंदी | Source: Pinterest

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

कम समय में आकर्षक मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो अरेबिक डिजाइन अच्छा विकल्प है। इसमें बड़े फूलों और पत्तियों की बेल को हाथ पर तिरछे तरीके से बनाया जाता है।

अरेबिक डिजाइन | Source: Pinterest

मंडला मेहंदी डिजाइन

गोल आकार और बारीक पैटर्न पसंद करने वाली महिलाओं के लिए मंडला मेहंदी खास है। इसमें हथेली के बीच में गोल फूल या चक्र जैसा डिजाइन बनाकर उसके चारों ओर छोटी-छोटी आकृतियां बनाई जाती हैं।

मंडला मेहंदी | Source: Pinterest

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो मिनिमल डिजाइन चुनें। इसमें उंगलियों पर छोटी आकृतियां, हथेली पर एक छोटा फूल या कलाई के पास नाजुक बेल बनाई जा सकती है।

मिनिमल मेहंदी | Source: Pinterest

जालीदार मेहंदी डिजाइन

जालीदार मेहंदी में बारीक लाइनों से नेट जैसा पैटर्न बनाया जाता है। इसके साथ फूल, पत्तियां या छोटे-छोटे डॉट्स जोड़ने से डिजाइन और भी सुंदर दिखता है।

जालीदार मेहंदी | Source: Pinterest

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

फूलों वाली मेहंदी हमेशा खूबसूरत लगती है। इसमें गुलाब जैसे फूलों की आकृतियां, छोटी पंखुड़ियां और पत्तियों की बेल बनाई जाती है। आप चाहें तो हथेली के बीच में बड़ा फूल बनवा सकती हैं।

फ्लोरल मेहंदी | Source: Pinterest

मोर वाली मेहंदी डिजाइन

मोर की आकृति मेहंदी को पारंपरिक और कलात्मक अंदाज देती है। इस डिजाइन में मोर के पंखों को बारीक लाइनों और घुमावदार पैटर्न से सजाया जाता है।

मोर वाली मेहंदी | Source: Pinterest

बैंगल स्टाइल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हाथों में चूड़ियों जैसा पैटर्न पसंद है, तो बैंगल स्टाइल मेहंदी ट्राई करें। इसमें कलाई के पास गोल पट्टियों, बेलों और बारीक आकृतियों से कंगन जैसा लुक बनाया जाता है।

बैंगल स्टाइल मेहंदी | Source: Pinterest

करवा चौथ स्पेशल कपल मेहंदी

करवा चौथ के मौके पर कुछ महिलाएं अपनी मेहंदी में पति-पत्नी की आकृतियां या प्यार से जुड़े प्रतीक बनवाना पसंद करती हैं। इसमें कपल की दिल, नाम के शुरुआती अक्षर पैटर्न शामिल किया जा सकता है।

करवा चौथ स्पेशल मेहंदी | Source: Pinterest

Mangalsutra Designs: करवा चौथ पर चाहिए नया लुक? देखें मंगलसूत्र के स्टाइलिश डिजाइन

Swipe Up