Karwa Chauth Gifts for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें गोल्ड के ये 10 बजट-फ्रेंडली तोहफे

अंकिता पटेल

करवा चौथ पर पत्नी को तोहफा

करवा चौथ पर पत्नी के लिए ऐसा तोहफा चुनें, जो खूबसूरत होने के साथ उनके रोजाना भी काम आए। अगर भारी ज्वेलरी खरीदना आपके बजट से बाहर है, तो छोटे और हल्के गोल्ड आइटम अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

करवा चौथ | Source: Pinterest

गोल्ड स्टड इयररिंग्स

अगर आपकी पत्नी को सिंपल ज्वेलरी पसंद है, तो छोटे गोल्ड स्टड इयररिंग्स एक अच्छा विकल्प हैं। गोल, फूल या ज्योमेट्रिक शेप वाले स्टड रोजाना पहनने के साथ त्योहारों पर भी अच्छे लगते हैं।

इयररिंग्स | Source: Pinterest

खूबसूरत गोल्ड नोज पिन

पत्नी अगर नोज पिन पहनती हैं, तो उनके लिए छोटा गोल्ड नोज पिन प्यारा और उपयोगी तोहफा हो सकता है। इसमें सादा गोल डिजाइन, फूल या छोटे स्टोन वाला पैटर्न चुन सकती हैं।

नोज पिन | Source: Pinterest

मिनिमल गोल्ड रिंग

एक पतली गोल्ड रिंग करवा चौथ के लिए खूबसूरत और यादगार गिफ्ट बन सकती है। आप प्लेन बैंड, हल्की टेक्सचर वाली रिंग या छोटे मोटिफ वाला डिजाइन चुन सकते हैं।

गोल्ड रिंग | Source: Pinterest

छोटा गोल्ड पेंडेंट

दिल, फूल, सितारे या किसी खास प्रतीक के आकार वाला छोटा गोल्ड पेंडेंट पत्नी के लिए पर्सनल टच वाला तोहफा हो सकता है। यदि उनके पास पहले से चेन है, तो केवल पेंडेंट खरीदने सकते हैं।

गोल्ड पेंडेंट | Source: Pinterest

हल्की गोल्ड चेन

पतली गोल्ड चेन उन महिलाओं के लिए उपयोगी तोहफा हो सकती है, जिन्हें सादगी पसंद है। इसे छोटे पेंडेंट के साथ या अकेले पहना जा सकता है। बजट के अनुसार चेन का वजन और लंबाई चुनें।

गोल्ड चेन | Source: Pinterest

छोटे गोल्ड हूप इयररिंग्स

अगर आपकी पत्नी को मॉडर्न ज्वेलरी पसंद है, तो छोटे गोल्ड हूप इयररिंग्स चुन सकते हैं। इनका गोल आकार इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लग सकता है।

हूप इयररिंग्स | Source: Pinterest

मिनिमल गोल्ड ब्रेसलेट

पतला गोल्ड ब्रेसलेट करवा चौथ के तोहफे के लिए एक स्टाइलिश विकल्प है। इसमें सादी चेन, छोटा हार्ट मोटिफ या हल्का ज्योमेट्रिक पैटर्न चुन सकते हैं। यदि बजट सीमित है, तो कम वजन वाला डिजाइन देखें।

गोल्ड ब्रेसलेट | Source: Pinterest

छोटा गोल्ड लॉकेट

अगर आपकी पत्नी पारंपरिक ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो छोटा धार्मिक मोटिफ या पारंपरिक पैटर्न वाला गोल्ड लॉकेट चुन सकते हैं। यह सिंपल चेन के साथ खूबसूरत लगता है।

गोल्ड लॉकेट | Source: Pinterest

छोटा गोल्ड कॉइन

अगर आप ज्वेलरी का डिजाइन चुनने को लेकर असमंजस में हैं, तो छोटा गोल्ड कॉइन एक विकल्प हो सकता है। इसे सुरक्षित रखा जा सकता है और बाद में ज्वेलरी बनवाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

गोल्ड कॉइन | Source: Pinterest

Lightweight Gold Necklace: 6 ग्राम के अंदर गोल्ड रानी हार के खूबसूरत डिजाइन

Swipe Up