अंकिता पटेल
करवा चौथ पर खूबसूरत साड़ी के साथ उसकी ड्रेपिंग भी आपके पूरे लुक को खास बना सकती है। इस बार सिर्फ साड़ी के रंग और डिजाइन पर नहीं, बल्कि उसे पहनने के अंदाज पर भी ध्यान दें।
निवी स्टाइल साड़ी पहनने का सबसे पहचाना जाने वाला तरीका है। इसमें कमर पर साफ प्लीट्स बनाई जाती हैं और पल्लू को कंधे पर रखा जाता है।
इस स्टाइल में पल्लू को कंधे से आगे की ओर फैलाया जाता है, जिससे उस पर बनी कढ़ाई, जरी या डिजाइन साफ दिखाई देती है। बनारसी, बांधनी और हैवी बॉर्डर वाली साड़ी के साथ यह ड्रेप खास तौर पर अच्छा लगता है।
बंगाली ड्रेप अपने खास पल्लू और पारंपरिक अंदाज के लिए जाना जाता है। इसे लाल-सफेद, सिल्क या चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
मरमेड स्टाइल में साड़ी को कमर और हिप्स के आसपास सलीके से ड्रेप किया जाता है, जबकि नीचे की ओर फैब्रिक में फ्लो रखा जाता है। यह स्टाइल जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ी पर अच्छी लगती है।
क्लासिक साड़ी ड्रेप के ऊपर सजावटी बेल्ट पहनने से लुक को नया और व्यवस्थित अंदाज मिलता है। गोल्डन, कुंदन या एम्ब्रॉयडरी वाली बेल्ट सादी साड़ी के साथ भी आकर्षक लग सकती है।
अगर आपको साड़ी की प्लीट्स बनाने में परेशानी होती है, तो प्री-ड्रेप्ड साड़ी एक सुविधाजनक विकल्प हो सकती है। इसमें पहले से तैयार प्लीट्स और पल्लू के कारण पहनना आसान हो जाता है।
इस स्टाइल में पल्लू को पतली और सलीकेदार प्लीट्स में सेट किया जाता है, जिससे कंधे पर खूबसूरत आकार बनता है। हल्की कढ़ाई, सीक्विन या बॉर्डर वाली साड़ी इस ड्रेप में अच्छी लग सकती है।
इस मॉडर्न स्टाइल में साड़ी के पल्लू को कंधे पर रखने के बजाय गर्दन के आसपास हल्के स्कार्फ की तरह ड्रेप किया जाता है। हल्की जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी के साथ यह अंदाज खूबसूरत लग सकता है।
इस ड्रेप में साड़ी की प्लीट्स को इस तरह सेट किया जाता है कि नीचे की ओर घेरदार लहंगे जैसा प्रभाव दिखे। जरी, एम्ब्रॉयडरी या सीक्विन वाली साड़ी के साथ यह स्टाइल करवा चौथ के खास लुक के लिए अच्छा विकल्प है।