सुनीता पांडे
अयोध्या में कंगना का पूरा लुक राममय नजर आया।
रामनाम साड़ी पहनकर कंगना अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचीं।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को सोने के गहने, जूड़ा और बड़ी लाल बिंदी से पूरा किया था।
अयोध्या पहुंचते ही कंगना ने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और वहां झाड़ू भी लगाई।
हनुमान गढ़ी पहुंचने से पहले कंगना ने परम पूज्य श्री रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राम मंदिर की झलक दिखाते हुए तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की है।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्री राम की...जय श्री राम.'
तस्वीरों कंगना रनौत को मंदिर के सामने पोज देते हुए सजी-धजी अयोध्या की तुलना देवलोक से की है।