प्रीति शर्मा
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस मालदीव वेकेशन का लुत्फ ले रही हैं।
इस दौरान एक्ट्रेस ने येलो कलर की मोनोकिनी पहनकर शानदार पोज दिए।
एक्ट्रेस का ये ग्लैमरस अंदाज देख फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस को समुद्र के किनारे वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।
बता दें कि एक्ट्रेस मालदीव वेकेशन पर अपने पति और बच्चे के साथ गई थीं।
इस दौरान उन्होंने बीच पर जमकर फोटोशूट करवाया जो सभी को पसंद आ रहा है।
हाल ही में काजल फिल्म कन्नप्पा में देवी पार्वती का किरदार निभाती हुई नजर आईं थीं।